जाने आरोग्य सेतु App की A to Z जानकारी और तुरंत करें Download

जाने Aarogya Setu  (आरोग्य सेतु) App की A to Z जानकारी और तुरंत करें Download

कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में आरोग्य सेतु मोबाइल एप का जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को जरूर डाउनलोड करें। साथ ही दूसरे लोगों को मोबाइल एप इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करें। बता दें कि आरोग्य सेतु एप को अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। तो चलिए जानते हैं कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप क्या है और यह कैसे काम करता है

Aarogya Setu ऐप यूं करें डाउनलोड

-Android यूजर ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड करें।


-ऐप खुलते ही आपको भाषा चुनने का विकल्प आता है।

-अंग्रेजी और हिंदी समेत यह ऐप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध है।

-फिर आपको ऐप पर इसे बनाने का मकसद बताया जाता है।

-ऐप का मकसद कोरोना वायरस को महामारी बनने से रोकना है।

-फिर यूजर से सवाल पूछा जाता है कि अगर कोई COVID-19 पाजिटिव मरीज आपके पास से गुजरता है तो क्या आपको सूचना चाहिए।

-ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको ब्लूटूथ और लोकेशन स्विच ऑन करनी पड़ती है।

-याद रखें ऐप इस्तेमाल के लिए आपको लोकेशन हमेशा शेयर करनी है।

-परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा जाता है।

-फिर बताया जाता है कि आपको किसी COVID मरीज के करीब से गुजरने पर अलर्ट किया जाएगा।

-सेल्फ आइसोलेशन, COVID-19 के लक्षणों की भी जानकारी दी जाएगी।

-इसके बाद ऐप की टर्म एंड कंडिशन को एग्री करने को कहा जाता है।

-अंत में आपको मोबाइल नंबर डालना होता है।

-आपके मोबाइल पर आए OTP के सब्मिट होते ही ऐप शुरू हो जाता है।

APP की मदद से पहले खुद की जांच करें

-Aarogya Setu ऐप में सबसे पहले खुद को जांचने का विकल्प आता है

-इसमें आपसे आपका जेंडर पूछा जाता है।

-फिर उम्र की जानकारी मांगी जाती है।

-पूछा जाता है कि आपको बुखार, खांसी, कफ जैसे कोई लक्षण तो नहीं है।

-फिर पूछा जाता है कि यूजर को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, फेफड़े संबंधी बीमारी, दिल की बीमारी तो नहीं है।

-आपसे पिछले 14 दिन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के संबंध में सवाल पूछा जाता है।

-इस आधार पर गणना कर बताया जाता है कि आपसे संक्रमण का खतरा कम या ज्यादा है।

-इस आधार पर आपको घर में रहने की सलाह दी जाती है और यूजर को हरे और पीले रंग की कैटेगरी में बांटा जाता है।

-हरे निशान वाले यूजर को COVID- -19 वायरस का कम खतरा होता है, लेकिन फिर भी घर में रहने की सलाह दी जाती है।



पीला निशान आए तो क्या करें

अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है और टेक्‍स्‍ट बताता है कि 'आपको बहुत जोखिम है' तो आपको सबसे पहले हेल्‍पलाइन में संपर्क करना चाहिए।

यूजर को COVID-19 हेल्‍थ सेंटर्स बटन पर क्लिक करना होगा। फिर अपने शहर की लोकेशन तक पहुंचने के लिए स्‍क्रॉलडाउन करना होगा।

Aarogya Setu की सलाह मानें

ऐप में सोशल डिस्टेंसिंग और ऐप को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

-हाथ मिलाने की जगह नमस्ते या हाय करें।

-सामाजिक मेलजोल से परहेज करें।

-दूसरे लोगों से छह फीट की दूरी पर रहें।

यहां मिलेगी COVID-19 से बचने की हर सूचना

Aarogya Setu ऐप में अमिताभ बच्चन का एक वीडियो है, जिसमें वह COVID-19 के बारे में जागरूक कर रहे हैं। ऐप में COVID-19 से बचने के लिए क्या करना है क्या नहीं करना है के बारे में बताया जाता है। फिर COVID-19 के बारे में अन्य सूचनाएं और सुरक्षा के उपाय पर जानकारी दी जाती है। इसके अलावा ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है और पीएम केयर फंड में डोनेट करने का लिंक है। इस ऐप को आप दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए शेयर ऐप फीचर दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments